Sunday, March 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ Love sex फिर धोखा : 3 साल बनता रहा शारिरिक सम्बंध.. शादी...

Love sex फिर धोखा : 3 साल बनता रहा शारिरिक सम्बंध.. शादी से किया इंकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

583

प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की आरोपी ने युवती से तीन साल तक शारारिक संबंध बनाया फिर शादी के लिए इंकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक ने युवती को शादी करने का वादा किया था। और फिर बाद में शादी करने से इनकार करने लगा। कहने लगा कि अब मैं शादी नहीं कर सकता। पीड़ित युवती ने इस मामले में थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 3 साल पहले उसकी मुलाकात फरसाबहार निवासी खिलेश पैंकरा से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ हो गया था। फिर युवक ने लड़की से वादा किया कि मैं तुमसे शादी करूंगा।

बताया गया कि इसी वादे के बाद लड़की उसके झांसे में आ गई। इसके बाद युवक उसे अपने किसी परिचित के घर ले गया। वहां उसने युवती से रेप किया। इसके बाद लगातार वह उससे संबंध बनाता रहा। इस बीच जब लड़की ने उससे कहा कि चलो शादी कर लेते हैं, तब युवक ने मना कर दिया। इस पर लड़की ने उसे काफी समझाया भी। मगर युवक नहीं माना। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी बिलासपुर में है। इसके बाद मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।