रायपुर। Mahadev Online Satta: छत्तीसगढ़ में महादेव आनलाइन सट्टा मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए एएसआई चंद्रभूषण वर्मा सतीश चंद्राकर और दम्मानी बंधु को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर सभी को आज दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने सभी को 29 तक जेल भेज दिया। वहीं दम्मानी भाइयों द्वारा प्रस्तुत जमानत याचिका पर 20 को सुनवाई होगी।
इससे पहले इनकी पेशी से पहले ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने भोपाल, कोलकाता और मुंबई में बड़ी रेड की है। इन ठिकानों से अब तक 417 करोड़ रूपए नगद सीज किया है। यह रकम महादेव सट्टे से हुई कमाई की मनीलाड्रिंग की गई है। यह जानकारी ईडी ने स्वयं ट्वीट कर दी है।
बता दें कि अब तक इस मामले में 417 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी ने जब्त की। इसे 39 लोकेशन पर जब्त किया गया है। बताया गया है कि सौरभ चंद्राकर के विवाह पर सौ करोड़ से अधिक खर्च किए गए थे। इसके लिए 112 करोड रुपए हवाला के जरिए भेजे गए थे।































