Sunday, March 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ Mahasamund Breaking : महासमुंद से बड़ी खबर… ! 5 ईंट भट्टा मजदूर...

Mahasamund Breaking : महासमुंद से बड़ी खबर… ! 5 ईंट भट्टा मजदूर की मौत

451

महासमुंद। Mahasamund Breaking : जिला मुख्यालय से दूर स्थित गांव गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी शवों को इस वक्त पोस्ट मार्टम के लिए रखा गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

घायल एक श्रमिक की हालत भी गम्भीर

घायल एक श्रमिक की हालत भी गम्भीर बताई जा रही  है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है।

ग्रामीण सूत्रों और पुलिस के अनुसार गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है। ( कुंज बिहारी, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई हैं। ) उन्होंने श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए था। जहां 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी(30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा (24), जनक राम बरिहा(35) और मनोहर बिसी (30) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सभी श्रमिक काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठे के ऊपर लेट गए थे।

ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात12 से 4 बजे के बीच की है। सुबह 5 बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से दुर्घटना की सूचना बसना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर बसना टीआई कुमारी चंद्राकर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। गांव में मातम छा गया है।