Monday, July 13, 2026
Home राजनीति MATOSHRI के दरवाजे पर हनुमान चालीसा पाठ करने पहुंची NAVNEET RANA

MATOSHRI के दरवाजे पर हनुमान चालीसा पाठ करने पहुंची NAVNEET RANA

599

न्यूज डेस्क।महाराष्ट्र में जारी अजान बनाम हनुमान चालीसा विवाद अब शिवसेना के लिए सीधा चैलेंज बनता दिखाई दे रहा है। राज ठाकरे की जुबान से शुरू हुई ये जंग अब मातोश्री के ठीक दरवाजे तक पहुंच चुकी है ((क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा इलाके में मौजूद मातोश्री वाले निवास पर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा अमरावती से मुंबई पहुंच चुके हैं। राणा दंपत्ति ने कल मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में मुंबई में कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बनती दिखाई दे रही है।