Thursday, April 30, 2026
Home देश Mentally Insane : कुल्हाड़ी से सिर काट कर धड़ से किया अलग…फिर...

Mentally Insane : कुल्हाड़ी से सिर काट कर धड़ से किया अलग…फिर शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर वहीं बैठा रहा कातिल…रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

257

सीहोर। Mentally Insane : मध्य प्रदेश के सीहोर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, कर्बला पुल के पास ईंट भट्ठे पर ईंट खरीदने गए युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक मजदूर ने धारदार कुल्हाड़ी से देर शाम युवक का कत्ल कर शव के कई टुकड़े कर दिए गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी को कठोर सजा और परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कोतवाली चौराहा पर शव रखकर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। वहां मौजूद भीड़ ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन के समझाने और आश्वाशन के बाद हंगामा शांत हुआ।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में कर्बला पुल के पास ईंट लेने के लिए गए सूरज कुशवाहा की मजदूर ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, आरोपी ने धारदार हथियार से वार करते हुए युवक के शरीर के कई टुकड़े कर दिए। गर्दन भी धड़ से अलग कर दिया।

हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल पर ही बैठा रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से ही हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त (Mentally Insane) है जिसको लेकर मृतकों के परिजनों में काफी आक्रोश है। परिजनों का कहना था की पुलिस सही से मामले की जांच करे और आरोपी को कठोर सजा दी जाए। आरोपी ने हत्या क्यों की इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।