Tuesday, March 17, 2026
Home देश Milind Deora resignation from Congress: मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, राहुल की...

Milind Deora resignation from Congress: मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, राहुल की न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका,, शिंदे शिवसेना में होंगे शामिल

254

मुंबई/नई दिल्ली। Milind Deora resignation from Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा मुंबई पहुंचने से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के पूर्व सांसद और युवा नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे शिंदे शिवसेना में शामिल होंगे।

 

 

बता दें कि मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। मिलिंद दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे हैं। हालांकि पिछले दो चुनावों (2014 और 2019) में उन्हें भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार अरविंद सावंत के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है।

 

मिलिंद देवड़ा से इस बड़े फैसले के पीछे उद्धव ठाकरे का जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के दौरान उद्धव ने कहा है कि दक्षिण मुंबई सीट वे अपने पास रखा चाहते हैं, क्योंकि वहां से अभी उद्धव गुट के अरविंद सावंत सांसद हैं।

 

 

ऐसे में मिलिंद देवड़ा को आशंका है कि कांग्रेस उनका पत्ता काट सकती है। मिलिंद देवड़ा ने यह फैसला उस दिन लिया, जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ों न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। अब महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई में कांग्रेस की परेशानी बढ़ने वाली है।