Sunday, November 1, 2026
Home Breaking नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

282
Oplus_131072

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में रखा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया.

मिली जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को नाबालिग के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना बताए कहीं चली गई है. परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

खोजबीन के दौरान पुलिस ने ग्राम कुल्हाड़कट्टा में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा, जो पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिससे मामले का खुलासा हुआ और उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया.

आरोपी जितेंद्र कुमार तेता ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में रखा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. जिसके बाद मामले में धारा 64, 65(1) BNS, 4 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया.