रायपुर। Mission 2023: मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर शनिवार को कांग्रेस ने 9 सवाल दागे, इसी के जवाब में बीजेपी ने एकात्म परिसर रायपुर में प्रेसवार्ता ली। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए 27 सवाल पूछे।

Mission 2023: अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा–देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 30 मैं को 9 साल पूरे हो रहे है, हर क्षेत्र में देश में प्रगति की हैं। देश आत्म निर्भरता की ओर बढ़ा हैं। देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई हैं। इसका असर और परिणाम आज दिख रहा हैं।

Mission 2023: साव ने कहा कि देश आगे बढ़ता है तो कांग्रेस को तकलीफ होती हैं। ऐसे समय पर कांग्रेस सवाल उठाने का काम करती हैं। 9 सवाल कांग्रेस ने पूछे हैं। जिस मानसिकता से कांग्रेस ने पूछा हैं। पहला महंगाई और बेरोजगारी के विषय में पूछा हैं।

Mission 2023: साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने बहुत बड़ा और महंगा घोटाला किया हैं। 2000 हजार करोड़ का घोटाला कांग्रेस में क्यों किया। आज पेपर के लिए 2 लाख आवेदन निकलते हैं और कांग्रेस कहती है बेरोजगारी दर कम है। 10 लाख रोजगार किसने दिया? कांग्रेस को बताना चाहिए। जब केंद्र पेट्रोल के रेत में वेट कम किया, कांग्रेस ने क्यों कम नही किया, ये कांग्रेस को बताना चाहिए।

Mission 2023: साव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर के 10 हजार से अधिक बच्चों ने आत्म हत्याएं की हैं। क्या सीएम इन आत्महत्याओं की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देंगे। क्या इस बार भूपेश बघेल जी और मुकदमा नहीं चलना चाहिए। एलआईसी और एसबीआई के संबद्ध में कांग्रेस का झूठ उत्पन्न हुआ है। राहुल गांधी और भूपेश बघेल ने इसके साख को नुकसान पहुंचाने कि कोशिश नहीं की हैं।

Mission 2023: साव ने कहा, चीन के संबध में कांग्रेस ने सवाल उठाएं हैं। चीन के कंपनी से ओएमयू करने वाली कांग्रेस पार्टी हिस्सा नहीं है, कांग्रेस पार्टी को ये स्पष्ट करना चाहिए। टुकड़े टुकड़े गैंग और भी विषय आया। आजादी के समय भारत को दो हिस्सों में बाद में तीन हिस्सा में टुकड़े करने वाली कांग्रेस पार्टी को क्या सजा मिलनी चाहिए।

Mission 2023: साव ने पूछा, टुकड़े टुकड़े गैंग से कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल कराया। इसके लिए कांग्रेस के क्या सजा मिलना चाहिए। सामाजिक न्याय पर प्रश्न किया है कांग्रेस ने।

Mission 2023: वहीं छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने रायपुर में कांग्रेस के 9 सवालों पर जवाब देते हुए माथुर ने कहा कि पूरी दुनिया केंद्र सरकार के 9 साल को याद कर रही हैं। पिछले 9 साल में भारत में हर क्षेत्र में विकास किया हैं।

Mission 2023: माथुर ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति को भी कहना पड़ा हैं कि, रूस और यूक्रेन के बीच कोई शांति ला सकता है तो वह प्रधानमंत्री हैं। 4 देशों में प्रधानमंत्री का दौरा हुआ। उनका स्वागत किया गया। हिंदुस्तान पुनः विश्वगुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है।

  • RO12618-2