Monday, May 11, 2026
Home सामाजिक Monsoon season 2023 : आज केरल में दस्तक देगा मानसून, अगले पांच...

Monsoon season 2023 : आज केरल में दस्तक देगा मानसून, अगले पांच दिन तक इन 14 राज्यों में बारिश की चेतावनी

553

नई दिल्ली। Monsoon season 2023: मानसून सीजन 2023 को लेकर रविवार का दिन राहत वाली खबर लेकर आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार रविवार को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश कर सकता है।

Monsoon season 2023: दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारत के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली के सीनियर वैज्ञानिक ने वेस्टर्न हिमालयन रीजन में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की आशंका जताई है।

Monsoon season 2023: आईएमडी दिल्ली के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में बारिश के आसार है।