Friday, March 13, 2026
Home पेज 3 Movie Gadar 2: पठान से आगे निकल गई गदर 2, शाहरुख खान...

Movie Gadar 2: पठान से आगे निकल गई गदर 2, शाहरुख खान पर भारी पड़े सनी देओल

412

मुंबई। Movie Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में इस साल की सबसे बड़ी हिट शाहरुख खान की ‘पठान’ को भी पछाड़ दिया है।

गदर 2 के 1.3 लाख टिकट बिक चुके

‘गदर 2’ के पहले दिन यानी 11 अगस्त के 1.3 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुके हैं। फिल्म के पहले दिन के लिए PVR में 40,200 टिकट, INOX में 31,900 टिकट, सिनेपोल्स में 21,010 टिकट, मिराज में 13,316 टिकट, राजहंस में 10,000 टिकट, वेव में 6,691, मूवीटाइम्स में 6,356, मूवीमैक्स में 5,515, M2K में 1,656, और सिटीप्राइड 1,250 टिकट बिके हैं। कुल 1,37,894 टिकट ‘गदर 2’ के बिक चुके हैं।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल के मुताबिक, बी एंड सी टियर सिंगल स्क्रीन पर ‘गदर 2’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग ‘पठान’ से भी ज्यादा है। सिंगल स्क्रीन पर इस तरह से एडवांस बुकिंग हाल के सालों में नहीं देखी गई है।