Saturday, March 28, 2026
Home पेज 3 Movie The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर रिजीज होते ही...

Movie The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर रिजीज होते ही मचा बवाल, जानें किस बात पर CM पिनाराई विजयन को लगी मिर्ची

347
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। Movie The Kerala Story: हिंदी फिल्म The Kerala Story का ट्रेलर जारी होते ही फिल्म की स्टोरी को लेकर केरल से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। केरल में सत्ताधारी CPI (M) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने की मांग की है। CM पिनाराई विजयन ने फिल्म को संघ परिवार (RSS) की झूठ फैक्ट्री का प्रोडक्ट बताया है। उन्होंने कहा कि इसे राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के मकसद से बनाया गया है।
 फिल्म में 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन का दावा
बता दें कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर में दावा किया गया है कि केरल की 32 हजार लड़कियों ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया और आतंकी संगठन ISIS में भर्ती हो गईं। फिल्म में 4 लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका साजिश के तहत ब्रेनवॉश किया गया। बाद में उनका धर्म परिवर्तन करवा कर ISIS के पास भेज दिया गया।
 फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ईसाई समूह ने किया फिल्म का सपोर्ट
केरल के ईसाई समूह ‘क्रिश्चियन एसोसिएशन एंड एलाइंस फॉर सोशल एक्शन’ (CASA) ने फिल्म का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि ये फिल्म लव जिहाद की सच्चाई को बताती है, जिसने केरल में कई परिवारों को बर्बाद किया है।