Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा Korba : बर्थडे विश करने राज जायसवाल के घर पहुंची सांसद ज्योत्सना...

Korba : बर्थडे विश करने राज जायसवाल के घर पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत..केक काटकर दी शुभकामनाएं…

516

कोरबा। सांसद व कांग्रेस की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना महंत शनिवार को कटघोरा पहुंची थी। वे यहां राज जायसवाल के घर एक विशेष अवसर पर पहुंची। शुक्रवार को ही उनका जन्मदिन था। इस मौके पर सांसद श्रीमती महंत ने श्री जायसवाल को विश करने पहुंची थी। उन्होंने भी श्रीमती महंत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सादे कार्यक्रम में पार्टी के चुनिंदा राजनेताओं की मौजूदगी में केक काटा गया और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कवंर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, , शेख इस्तियाक, जय कंवर पार्षद, रविन्द्र कंवर पार्षद, यूथ कांग्रेस कटघोरा के अध्यक्ष जीतू महंत और एनएसयूआई कटघोरा के अध्यक्ष सौरभ धृतलहरे उपस्थित रहे।