Friday, March 6, 2026
Home छत्तीसगढ़ Narayanpur Breaking : नारायणपुर से एक बड़ी खबर…भाजपा नेता की घर में...

Narayanpur Breaking : नारायणपुर से एक बड़ी खबर…भाजपा नेता की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

187

नारायणपुर। Narayanpur Breaking : नारायणपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। भाजपा नेता की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का शक नक्सलियों पर जताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने भाजपा नेता को घर में घुसकर उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने घर में बैठकर टीवी देख रहे थे।

सिर में गोली लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। खबर है कि इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई है। भाजपा नेता का नाम सागर साहू है, जो भाजपा जिला उपाध्यक्ष है। जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला उपाध्यक्ष को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।