Saturday, March 28, 2026
Home देश NIA raids 72 places: गैंगस्टर-टेरर फंडिंग में पाकिस्तान कनेक्शन, 8 राज्यों में...

NIA raids 72 places: गैंगस्टर-टेरर फंडिंग में पाकिस्तान कनेक्शन, 8 राज्यों में 72 जगह NIA का छापा, कई हथियार बरामद

238

नई दिल्ली। NIA raids 72 places: गैंगस्टर-टेरर फंडिंग में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने मंगलवार सुबह आठ राज्यों में 70 जगह छापेमारी की है। गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबियों के ठिकानों पर यह रेड हुई हैं। NIA राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में एक साथ कार्रवाई कर रही है।

NIA raids 72 places: सूत्रों के मुताबिक, NIA को बिश्नोई और बवाना गैंग को पाकिस्तान से फंडिग की जा रही है, जिसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद लॉरेंस और नीरज बवाना ने भी हथियार सप्लायर गिरोह और टेरर फंडिंग की बात कबूली थी। NIA को रेड के दौरान कई जगह हथियार भी मिले हैं।