Monday, September 14, 2026
Home Breaking दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम में आज शामिल होगें उद्योग मंत्री लखन...

दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम में आज शामिल होगें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

285

नई दिल्ली– संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार द्वारा उद्योग समागम का आयोजन पांच सितम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में यशोभूमि द्वारका के पलाश हाल में किया गया है।

जिसमें देश के सभी राज्यों के उद्योग मंत्री एवं प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित होंगे। उद्योग समागम में औद्योगिक वृद्धि, आम चुनौतियों पर चर्चा होगी।

मंत्री श्री देवांगन उद्योग समागम में असीम सम्भावनाओं के प्रदेश छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास एवं प्रगति से अवगत कराते हुए विकास की सम्भावनाओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराएंगे।