Sunday, March 8, 2026
Home Uncategorized Painful Picture : महिला खुद ही किया अग्नि स्नान…कमजोर दिल वाले ना...

Painful Picture : महिला खुद ही किया अग्नि स्नान…कमजोर दिल वाले ना देखें तस्वीर

469

राजनांदगावPainful Picture : राजनांदगांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयीहै। एक महिला ने खुद को आग लगा लगी। आग लगाने का तस्वीर जो सामने आया है, वो हृदय विदारक है।

महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया (Painful Picture) गया है। प्रधानमंत्री आवास को लेकर एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है। मामला राजनांदगाव का बताया जा रहा है जहा एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसको तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि, पीएम आवास में कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया था। महिला का नाम याशमीन मेमन बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास में कई परिवारों का बेजा कब्जा है। जिसके चलते निगम प्रशासन ने अनाधिकृत तौर पर रहने वाले परिवारों को मकान खाली करने की मोहलत दी थी। पिछले दो दिनों से निगम के अफसर कब्जाधारियों को हटाने के लिए पहुंचे।

आज इसी बात को लेकर एक महिला ने कार्रवाई का विरोध करते हुए खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की । महिला द्वारा खुद को आग लगाने की घटना के दौरान वहां मौजूद निगम अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि महिला द्वारा खुद को आग लगाने का मामला (Painful Picture) सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।