Thursday, November 5, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Painful Death : दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके...

CG Painful Death : दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत…मेला देख लौट रहे थे घर

522
शक्ति। CG Painful Death : भीषण सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना उस वक्त हुआ जब बाइक सवार दो युवक देर रात मेला देखकर वापस अपना घर लौट रहे थे। उसी दौरान हसौद थाना के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। जानकारी के मुताबिक हसौद निवासी गणेश साहू 40 वर्ष और मनोज साहू 19 वर्ष ,बाइक में सवार होकर मिशन मेला घूमने मालखलौदा गये थे। जहाँ से मेला देखने के बाद देर रात वापस अपने घर हसौद लौट रहे थे। उसी दौरान हसौद थाना के पास डिवाइडर से टकरा गये। वहीँ इस सड़क हादसा में बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर (CG Painful Death) आगे की कार्रवाई में जुट गयी। वहीं एक गांव के दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।