Tuesday, September 15, 2026
Home Breaking हथियार के साथ महिला का फोटो Social Media पर वायरल

हथियार के साथ महिला का फोटो Social Media पर वायरल

269

मध्यप्रदेश में पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी कई जिलों में अवैध हथियार का कारोबार फल फूल रहा है। पुरुषों द्वारा अवैध हथियार रखना समझ में तो आता है किंतु महिलाओं द्वारा भी अवैध हथियार रखने का चलन बढ़ रहा है। ताजा मामला दतिया जिले का है जहां हथियार के साथ एक महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अवैध हथियार के साथ महिला का वायरल फोटो दतिया जिले के थाना जिगना अन्तर्गत ग्राम गोपालपुरा का बताया जा रहा है। इसके पहले भी ग्राम गोपालपुरा में हथियारों के साथ ग्रामीणों द्वारा फायरिंग की वारदात हो चुकी है। कुछ समय पहले कलेक्टर ने आधा दर्जन बन्दूक के लाइसेंस निरस्त भी किये थे। कार्रवाई के बाद भी ग्राम गोपालपुरा में अवैध हथियारों का कारोबार सामने आना पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। वायरल फोटो की पुष्टि लल्लूराम डॉट काम नहीं करता है।