Tuesday, October 27, 2026
Home क्राइम Police Revealed : युवक की हत्या कर सबूत मिटाने नहर में फेंका...

Police Revealed : युवक की हत्या कर सबूत मिटाने नहर में फेंका था शव

413

अभनपुर। Police Revealed : राजधानी में 1 माह पूर्व युवक के लाश मिलने में पुलिस ने हत्या होने का खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। 25 अगस्त को अभनपुर मुख्य नहर में ग्राम जामगांव के पास सड़ी गड़ी अवस्था में लाश मिली थी. जिसके बाद ग्रैंड न्यूज ने पहले ही हत्या कर नहर में फेकने की आशंका जताई थी और साथ ही समाचार भी चलाया था. अभनपुर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

मृतक का नाम नीलकमल विश्वकर्मा कोडेबोड़ निवासी था पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज़ कर विवेचना में जुट गई हैं। मृतक 21 अगस्त को रात को अपने घर से रवाना हुआ था जिसके दो दिन बाद बिरेझर चौकी में परिजनों ने उसके गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जब शव पुलिस को मिला था उस समय शव के गले में रस्सी भी बंधी हुई थी जिसके बाद मामले में हत्या की आशंका जताई गई थी। पूरे मामले में अभनपुर पुलीस जांच में जुट गई हैं।