Friday, March 13, 2026
Home राजनीति Poster Politics on ED’s action : ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने...

Poster Politics on ED’s action : ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने भाजपा का षड़यंत्र शीर्षक से जारी किया पोस्टर, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान से जोड़ा

246

रायपुर। Poster Politics on ED’s action : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और शराब घोटाला को लेकर ईडी की छापेमारी लगातार जारी है। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को अब कांग्रेस ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान से जोड़ दिया है। कांग्रेस ने प्रदेशभर में पहले ईडी और भाजपा के खिलाफ मैदानी स्तर पर प्रदर्शन करके विरोध जताया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है।

 

0.इंटरनेट मीडिया पर कैंपेन शुरू

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा का षड़यंत्र शीर्षक से एक दर्जन पोस्टर जारी किए हैं। इसमें बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत को मुख्यमंत्री पद पर देखकर भाजपा बेचैन हो गई है। इस बीच, भाजपा ने भी कांग्रेस को घेरने के लिए सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को भाजपा मंडल स्तर तक पहुंचाने जा रही है।

बता दें कि ईडी प्रदेश में कोयला परिवहन घोटाला और शराब घोटाले की जांच कर रही है। बता दें शुक्रवार को आबकारी विभाग के अफसर एपी त्रिपाठी को ईडी ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। राज्य में शराब कारोबियों के अलग अलग ठिकाने पर भी ईडी की कार्यवाही जारी है।