Saturday, April 4, 2026
Home क्राइम Property Dealer House Raid : नामचीन व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलर के घर...

Property Dealer House Raid : नामचीन व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलर के घर ED की रेड…अवैध पिस्तौल बरामद…VIDEO

249

दतिया। Property Dealer House Raid : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आज सोमवार सुबह से नामचीन व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलर रामसहाय दुबे के घर चली ED की कार्रवाई 9 घंटे बाद खत्म हो गई।

घंटों तक चली कार्रवाई के बाद ED के अधिकारी घर से बाहर निकले। ईडी की टीम ने छापेमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक रामसहाय के बेटे विशाल के कमरे से ईडी अधिकारियों को एक पिस्टल मिली है। जिसका मामला दर्ज किया जा रहा है l

ता दें कि आज तड़के ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने शहर के रामसहाय दुबे के घर दबिश दीथी। घर का मुख्य दरवाजा बंद कर लंबे समय तक कार्रवाई की गई। शहर के कोतवाली थाना के काले महादेव के पास राम सहाय दुबे के घर पर सर्च अभियान के दौरान बाहर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। बताया जाता है कि रामसहाय दुबे बीजेपी पार्षद अक्कू दुबे के चाचा है।