Saturday, October 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ Protesters Videos : SC-ST युवाओं का सड़क पर किया नग्न प्रदर्शन…प्रदर्शनकारियों को...

Protesters Videos : SC-ST युवाओं का सड़क पर किया नग्न प्रदर्शन…प्रदर्शनकारियों को लिया कस्टडी में…देखें VIDEO

1507

रायपुर। Protesters Videos : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन विधानसभा के सामने SC-ST वर्ग के युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया। वहीं विधानसभा पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है की फर्जी जाति मामले में कार्रवाई की जाए। जिसको लेकर यह नग्न प्रदर्शन किया. नग्न प्रदर्शन करने वाले सभी युवाओं को पुलिस हिरासत में लेकर मंदिर हसौद थाना ले गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य के विभिन्न विभागों को शिकायते मिली थी कि, गैर आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षित वर्ग के कोटे का शासकिय नौकरियों और राजनैतिक क्षेत्रों में लाभ उठा रहे है। इस मामले की गम्भीरता देखते हुए सरकार नें उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति गठित की थी, जिसके रिर्पोट के आधार पर समान्य प्रशासन विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पदों से तत्काल हटाकर उन्हे बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए।