Tuesday, March 31, 2026
Home Breaking पंप ऑपरेटर की पानी टंकी में डूबकर मौत, रिसाव सुधारने के दौरान...

पंप ऑपरेटर की पानी टंकी में डूबकर मौत, रिसाव सुधारने के दौरान हुआ हादसा

181

दुर्ग– हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क स्थित पानी टंकी में आज सुबह पंप ऑपरेटर की वॉल्व सुधारते वक्त डूबने से मौत हो गई। ऑपरेटर के साथियों ने बताया कि ऑपरेटर दुर्गेश ठाकुर पानी से भरे टंकी के अंदर वॉल्व सुधारने का काम कर रहा था। इसी बीच वॉल्व के ठीक होते ही पानी के प्रेशर ने ऑपरेटर को खींच लिया, जिससे वह मेन पाइप लाइन में जाकर फंस गया और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और टीम के दो सदस्य टंकी के अंदर उतरे और डीप ड्राइविंग के जरिए मृतक दुर्गेश ठाकुर को बाहर निकाला। 32 वर्षीय मृतक दुर्गेश ठाकुर कबीरधाम के ग्राम बांदा का रहने वाला था और निगम में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। फिलहाल ऑपरेटर के शव को सुपेला अस्पताल लाया गया है।