Tuesday, October 20, 2026
Home Breaking KORBA जिले में चोरों का आतंक: विभिन्न इलाकों में चोरी की घटनाओं...

KORBA जिले में चोरों का आतंक: विभिन्न इलाकों में चोरी की घटनाओं से फैला भय

316
Oplus_131072

कोरबा जिले के विभिन्न इलाकों में चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है और आम जनता में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

करतला स्थित शिक्षा विभाग के सरकारी क्वार्टर में निवासरत महेश राम चौधरी, जो मिडिल स्कूल कोई में चपरासी हैं, 11 अगस्त को अपनी पत्नी जमुना बाई के साथ इलाज के लिए कोरबा गए थे। 13 अगस्त को जब वह अपने विभागीय आवास लौटे तो उन्होंने पाया कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दीवान का ताला भी खुला मिला।

जांच करने पर पता चला कि उनके घर से 9 प्रकार के सोने-चांदी के जेवरात, थाली, लोटा, और 20 हजार रुपये नगद, कुल मिलाकर लगभग 5 लाख 73 हजार 162 रुपये की चोरी हो चुकी थी।

महेश राम ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 (ए), 331 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है