Raipur Crime : राजधानी में धारदार हथियार से युवक की हत्या, आरोपी बोला – हमेशा घूर घूर कर देखा करता था

0
378

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है, आये दिन चोरी, लूटपाट, चाकूबाजी और हत्या की खबरें सुनने को मिलती है, वहीं अब इसी कड़ी में एक और हत्या का मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ पुराने विवाद के चलते दो युवकों में विवाद हुआ और देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया की चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3.7.23 की रात्रि 12 बजे के करीब टिकरापारा थाना छेत्र के शिव मंदिर के पास नंदी चौक में बैठे कंचन मॉल उम्र 29 वर्ष का विवाद पड़ोस में रहने वाले दीपक नामदेवे 22 वर्ष से हुआ था, इसी बीच किसी धारदार चीज से दीपक नामदेवे ने कंचन मॉल के जघें में वार कर वहा से भाग गया, घायल कंचन मॉल को तत्काल एमएमआई अस्पताल ले जाया गया, ईलाज के दौरान अधिक खून बहने से कंचन की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद से फरार दीपक नामदेवे को देर रात तक टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि, पिछले दुर्गा विसर्जन के समय से मृतक से रंजिश चल रहा था। वह इसे हमेशा घूर घूर कर देखा करता था, पिछली रात आरोपी अपना एगरोल का ठेला बंद कर ,अपने घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान मृतक कंचन उसे शिव मंदिर के पास दिखा, दोनो में फिर कहा सुनी हुई, गाली गलौच हुआ, फिर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से मृतक के जांघ में वार कर वहा से भाग गया। घायल अवस्था में कंचन मॉल को इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहा देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से फरार आरोपी दीपक नामदेवे को टिकरापारा पुलिस ने ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है..!