Friday, March 13, 2026
Home Breaking Raipur Crime: 20 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Raipur Crime: 20 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

98

The Duniyadari: रायपुर- रायपुर पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नया बस स्टैंड के गेट नंबर 1 से गिरफ्तार किया गया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की नया बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर 01 के आगे एक व्यक्ति अवैध गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है। मुखबीर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया।

थाना टिकरापारा पुलिस टीम ने मुखबीर द्वारा बताये अनुसार उस व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम धनेजा थाना जफराबाद जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश बताया। टीम ने उसके पास रखे प्लास्टीक बोरी की तलाशी ले तो उसमे गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20.410 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,04,000/रु जप्त कर उसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कमांक 31/25 धारा 20 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

अजीत यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम धनेजा थाना जफराबाद जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रकुमार आडिल, प्रधान आरक्षक राजेश श्रीवास, आरक्षक घनश्याम तिवारी, जश्वन शर्मा, राजेश मण्डावी, अरूण ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।