Tuesday, September 8, 2026
Home Breaking कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर, हाईवे पर पड़े मिले, राहगीर...

कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर, हाईवे पर पड़े मिले, राहगीर ने बचाई जान, महिला समेत तीनों बच्चों की हालत स्थिर

287

The Duniyadari: सहारनपुर-  कर्ज में डूबे परिवार ने जहर खा लिया है. जिसमें 3 बच्चे और पति पत्नी शामिल हैं. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पत्नी और तीनो बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

हालांकि पति की हालत नाजुक है. पूरा परिवार देहरादून हाइवे पर जहर खाकर पड़ा हुआ था. राहगीर युवक ने जब इन्हें देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को जिला अस्पताल पहुंचाया. आनन-फानन में एसएसपी रोहित सजवाण भी जिला अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की. पुलिस के मुताबिक कर्ज में डूबे होने की वजह से परिवार ने ये कदम उठाया.