Saturday, March 14, 2026
Home Breaking Raipur Crime News : दंपति गांजा के साथ गिरफ्तार

Raipur Crime News : दंपति गांजा के साथ गिरफ्तार

140

The Duniyadari: रायपुर- दंपति गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू एक्सप्रेस-वे रोड के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है और कही जाने की फिराक में है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरनंदन नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी गंज को आरोपियों को गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. जावेद शेख एवं शबनम आरा शेख निवासी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो 380 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 128/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) मोह. जावेद शेख पिता मोह. कलाम शेख उम्र 30 साल निवासी ग्राम कलूंगा बेलडीह पोस्ट लाठीकांटा थाना वेदव्यास जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा।

(2) शबनम आरा शेख पति मोह. जावेद शेख उम्र 35 साल निवासी ग्राम कलूंगा बेलडीह पोस्ट लाठीकांटा थाना वेदव्यास जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा।