Saturday, October 31, 2026
Home Breaking कार में स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, युवाओं ने ट्रैफिक नियमों की...

कार में स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, युवाओं ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां, पुलिस करेगी कार्रवाई

238

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो युवतियां और एक युवक एक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं।

यह कार रायपुर की बताई जा रही है। यह वीडियो तेलीबांधा वीआईपी रोड, राम मंदिर के सामने का है। जानकारी के अनुसार, युवक और युवतियां वीआईपी रोड के एक चर्चित फार्म्स से शराब पार्टी करके निकले थे और रास्ते में कार में खतरनाक स्टंटबाजी करने लगे।

इस घटना के बीच रायपुर पुलिस लगातार यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन दूसरी ओर शहर में सड़क हादसों की संख्या भी चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। हाल ही में खरोरा में हुए एक भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर अभियान तेज किया है।

बीते दिन अग्रसेन धाम के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की पुष्टि तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो में दिख रहे स्टंटबाज युवाओं पर यातायात पुलिस क्या कार्रवाई करती है और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एफआईआर होती है या नहीं।