Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़Ramvichar Netam: रामविचार नेताम कल लेंगे प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, नये...

Ramvichar Netam: रामविचार नेताम कल लेंगे प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, नये विधायकों को दिलाएंगे शपथ

रायपुर। सीनियर विधायक एवं पूर्व मंत्री रामविचार नेताम रविवार 17 दिसंबर को प्रोटेम पद की शपथ लेंगे। रामविचार नेताम विधानसभा सत्र में नव नियुक्त विधायकों को शपथ दिलायेंगे। विधानसभा का सत्र 19 से 21 दिसंबर के बीच होगा। इस दौरान नेताम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।राम विचार नेताम सरगुजा के रामानुजगंज से विधायक चुने गए हैं।लगातार पांच बार विधायक बनने का रिकार्ड अपने क्षेत्र से बनाया। रामविचार नेताम रामानुजगंज विधानसभा से छठवीं बार के विधायक हैं।

Ramvichar Netam: 1990 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और कांग्रेस के बड़े नेता हीरालाल मराबी को हराया। वो पाल विधानसभा से चार बार और रामानुजगंज विधानसभा से एक बार विधायक व राज्यसभा सांसद भी रहे। रामविचार नेताम राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के बड़े आदिवासी चेहरे हैं। जब मुख्यमंत्री के दावेदारों की बात की जा रही थी, तो उन्हें भी आदिवासी चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री का दावेदार कहा जा रहा था।

जानिये कौन हैं रामविचार नेताम

साल 1990 में पाल विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने।
साल 1993 में पाल विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने।
साल 1998 में पाल विधानसभा से तीसरी बार विधायक बने।
साल 2000 से 2003 तक सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष रहे।
साल 2003 में पाल विधानसभा से चौथी बार विधायक बने।
साल 2003 से वर्ष 2005 तक रमन सरकार में मंत्री रहे।
साल 2005 से 2008 तक गृह, जेल एवं सहकारिता मंत्री रहे।
साल 2008 में पांचवीं बार रामानुजगंज विधानसभा से चुनाव जीते।
साल 2008 से 2012 तक रमन मंत्रिमंडल में पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री।
साल 2012 से 2013 तक रमन मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री।
साल 2013 में विधानसभा चुनाव में हार।
साल 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बने।

साल 2015 में राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा।
साल 2016 से वर्ष 2020 तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
साल जून 2016 से जून 2022 तक राज्यसभा सांसद।
साल 2023 में वो रामानुजगंज से चुनाव जीते।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments