Saturday, July 27, 2024
HomeदेशRBI Guide Line: क्या आपके पास अभी बचे हैं 2000 रुपए के...

RBI Guide Line: क्या आपके पास अभी बचे हैं 2000 रुपए के नोट, यहां देखें आरबीआई का ताजा अपडेट

नई दिल्ली। RBI Guide Line: आपके पास अगर अभी 2000 का नोट बचा है तो से खबर आपके लिए है। आरबीआई RBI ने शुक्रवार को घोषणा की कि 30 नवंबर, 2023 को कारोबार बंद होने पर प्रचलन में 2,000 रुपए के बैंक नोटों का कुल मूल्य घटकर 9,760 करोड़ रुपए हो गया है। केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर इन नोटों को लेकर नया अपडेट दिया है।

 

 

बता दें कि रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 19 मई 2023 को ऐलान किया था कि 2,000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने जा रहे है। इसके साथ आरबीआई ने यह भी कहा कि कि लोगों को 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था।

 

 

जानिए अब कहां जमा हो रहे हैं 2000 के नोट

 

2,000 रुपए के बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा शुरुआत में 30 सितंबर तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी, जिसे बाद में 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। 2,000 रुपए के बैंक नोटों को बदलने की सुविधा आरबीआई के 19 निर्गम कार्यालयों में भी उपलब्ध थी।

 

 

RBI Guide Line: इन काउंटरों पर 2,000 रुपए मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को बदलने के अलावा, आरबीआई कार्यालय व्यक्तियों/संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2,000 रुपए के बैंक नोट भी स्वीकार कर रहे हैं।

 

 

 

बैंक वैध मुद्रा बने रहेंगे नोट

 

 

आरबीआई के अपडेट के अनुसार देश के भीतर से जनता के सदस्य भारत में अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से आरबीआई के किसी भी जारी कार्यालय को 2,000 रुपए के बैंक नोट भेज सकते हैं। 2,000 रुपए के नोट बैंक वैध मुद्रा बने रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments