Wednesday, March 4, 2026
Home Uncategorized Renuka Singh : बीजेपी सांसद का सनसनीखेज वीडियो वायरल…देखें और समझे

Renuka Singh : बीजेपी सांसद का सनसनीखेज वीडियो वायरल…देखें और समझे

494

राजनांदगांव। Renuka Singh : सोशल मीडिया में पिछले दिनों एक वीडियो आया था जिसमें कुछ लोग देवी-देवताओं को ना मानने की प्रतिज्ञा ले रहे थे। ऐसा ही एक वीडियो संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव से सामने आया है।

इसमें बौद्ध धर्म सम्मेलन में कोई व्यक्ति लोगों को शपथ दिला रहा है। जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने हिंदू विरोधी शपथ लेने का आरोप लगाया है। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा है कि- कांग्रेस राज में हिंदू विरोध चरम पर है। यहां हिंदू आस्था पर खुलेआम प्रहार किया जा रहा है और कांग्रेस की राजनांदगांव महापौर हिंदू धर्म के विरूद्ध शपथ ले रही हैं। कोई सनातन विरोधी कार्यक्रम हो और कांग्रेस (Renuka Singh) से उसके तार ना जुड़े ऐसा हो सकता है क्या?