Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized Retirement Breaking : सोनिया गांधी के राजनीतिक संन्यास बोले CM बघेल और...

Retirement Breaking : सोनिया गांधी के राजनीतिक संन्यास बोले CM बघेल और अलका लांबा…सुने

339

रायपुर। Retirement Breaking : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संन्यास को लेकर चल रही चर्चा पर रविवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने विराम लगा दिया।

85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के तीसरे दिन मंच से लांबा ने बताया कि मीडिया में कल से खबरें आ रही हैं कि सोनिया गांधी रिटायर होने जा रही हैं। मैंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि वे न कभी रिटायर हुई हैं, और न कभी रिटायर होंगी। लांबा ने मीडिया से यह आग्रह किया कि वे सोनिया गांधी के रिटायरमेंट को लेकर ऐसी कोई अफवाह न फैलाएं।

महाधिवेशन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोले कि, कांग्रेस का हर महाधिवेशन ऐतिहासिक होता है। छत्तीसगढ़ में हमें अधिवेशन कराने का अवसर मिला, यह हमारे लिए गौरव की बात है। विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस ही करेगी। सोनिया गांधी हम सबकी नेता हैं। उनका आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा, राजनीतिक सन्यास जैसी कोई बात नहीं है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 2024 में राहुल गांधी पीएम (Retirement Breaking) चेहरा होंगे, हम सब यही चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यही कहना चाहूंगा कि संविधान की रक्षा करे, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग न करे। लोकतांत्रिक तरीके से लड़े। जनता सब जान चुकी है।