Thursday, October 29, 2026
Home Breaking सड़क हादसा: अयोध्या दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,...

सड़क हादसा: अयोध्या दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल…

254

The Duniyadari:छिंदवाड़ा- अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर वापस छिंदवाड़ा लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस चौरई में हादसे का स्वीकार हो गई। बस सोयाबीन प्लांट के पास पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रभात मिश्रा, एसडीओपी सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसपी अजय पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है।

ट्राले के कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बस जब केंद्रीय विद्यालय के पास से जा रही थी, तो सामने से आ रहे ट्राले ने गलती तरीके से कट मारा। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

सभी श्रद्धालु 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या के दर्शन के लिए निकले थे। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी बस राहुल बस की है। फिलहाल घायलों का इलाज प्राथमिकता है।

खबर अपडेट हो रही है…