Saturday, July 27, 2024
HomeदेशRTI में खुलासा: सोनिया गांधी के निवास और कांग्रेस मुख्यालय का नहीं...

RTI में खुलासा: सोनिया गांधी के निवास और कांग्रेस मुख्यालय का नहीं चुकाया गया है किराया, भाजपा नेता ने शुरु किया चंदा अभियान, इतने रुपए भेजे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Sonia Gandhi के निवास और कांग्रेस मुख्यालय Congress Headquarters का कई सालों से किराया नहीं चुकाया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता सुजित पटेल की अर्जी के जवाब में केंद्रीय आवास मंत्रालय ने दी है।

केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय ने एक आरटीआई RTI अर्जी के जवाब में कहा है कि कांग्रेस के कई नेता सरकारी इमारतों का किराया नहीं चुका रहे हैं। इन नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी नाम है। पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय और सोनिया गांधी के निवास का किराया लंबे समय से नहीं चुकाया है। लाखों रुपया बकाया हो गया है।

भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने सोनिया गांधी के खाते में भेजे 10 रुपए

अब भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को शर्मिंदा करने के लिए चंदा इकट्ठा कर किराया चुकाने का अभियान शुरू किया है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि जब किराए के बराबर चंदा इकट्ठा हो जाएगा तो ये किराया सोनिया गांधी को भेजा जाएगा।

इस अभियान की शुरुआत तेजेंद्र बग्गा ने आज सोशल मीडिया पर की। बग्गा ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर मैं एक इंसान के रूप में उनकी मदद करना चाहता हूं। मैंने एक अभियान #SoniaGandhiReliefFund शुरू किया और सोनिया गांधी के खाते में 10 रुपए भेजे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments