Thursday, November 5, 2026
Home Breaking वायुसेना का बड़ा हादसा: जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट का शव बरामद

वायुसेना का बड़ा हादसा: जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट का शव बरामद

263

The Duniyadari: राजस्थान के चुरू में बुधवार को एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। मलबे से दो शव भी बरामद किए गए हैं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। चुरू के रतनगढ़ में यह हादसा हुआ है।

बुधवार दोपहर तेज आवाज के साथ लोगों ने जलते हुए मलबे जमीन पर बिखरे हुए पाए। खेतों में दूर तक विमान का मलबा बिखर गया.

स्थानीय लोगों ने दो शवों को देखा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। मलबे से दो शव बरामद किए गए हैं।