Saturday, March 7, 2026
Home क्राइम Ruthless Father : दिल दहला देने वाला वीडियो…बेटी को बाइक से बांधकर...

Ruthless Father : दिल दहला देने वाला वीडियो…बेटी को बाइक से बांधकर 350 मीटर तक घसीटा VIDEO

170

अमृतसर। Ruthless Father : पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही बेटी के चरित्र पर शक होने के बाद उसे पहले मार डाला. फिर जब इससे भी मन नहीं भरा तो बेटी को उसी के दुपट्टे से बाइक में बांधकर सड़क पर घसीटा।

ये घटना अमृतसर जिले के थाना तरसिक्का के मुच्छल गांव में हुई। दलबीर सिंह नाम के शख्स की बीस साल की बेटी सुमनदीप कौर बुधवार से लापता थी। वो अपने घरवालों को बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन वो नहीं मिली। गुरुवार दोपहर सुमनदीप घर लौट आई। उसे देखकर दलबीर सिंह गुस्से में आगबबूला हो गया और उसे अपने साथ दुकान पर ले गया। यहां उसने किरपान से बेटी पर एक के बाद एक लगातार कई वार किए और तब तक हमला करता रहा जब तक बेटी की जान नहीं चली गई।

लेकिन हत्या के बाद भी उनका आक्रोश कम नहीं हुआ। उसने बेटी के शव के पैरों को उसी के दुपट्टे से बांधा और फिर उसे अपनी बाइक के पीछे बांधकर घसीटता हुआ ले गया। बाजार से होते हुए करीब 350 मीटर दूर रेलवे फाटक के पास शव ले जाकर वहां उसे फेंक दिया और फिर आरोपी फरार हो गया। इस पूरी घटना को गांव के कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा और एक दुकान के सीसीटीवी में भी ये कैद हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश शुरु कर दी है।