Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ Sakti Railway Station : पार्सल बोगी पर चढ़ा युवक आया OHE लाईन...

Sakti Railway Station : पार्सल बोगी पर चढ़ा युवक आया OHE लाईन की चपेट में, बुरी तरह से जलते हुए बोगी से नीचे गिरा

286
सक्ती Sakti Railway Station : सक्ती रेलवे स्टेशन में गुरूवार को बड़ा हादसा घटित हो गया। यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी पार्सल ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़कर एक युवक ने हाई वोल्टेज OHE लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झूलस गया।

चढ़ गया था पार्सल बोगी के छत पर

इस घटना में हाई वोल्टेज करंट लगने के बाद युवक (Sakti Railway Station) के कपड़ो में आग लग गया, और वह पार्सल बोगी के छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद युवक को चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। पूरा घटनक्रम सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गढ़गोढ़ी निवासी 35 वर्षीय धरमलाल यादव गुरूवार की सुबह सक्ती रेल्वे स्टेशन पहुंचा था। वहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन के पार्सल बोगी के छत पर चढ़ गया और ओएचई तार को छू लिया। इसके बाद वो ट्रेन के ऊपर ही जलने लगा और फिर वहां से नीचे पटरियों के पास गिर गया। बुरी तरह से झुलसे युवक को वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि धरमलाल सुबह 6 बजे अपने काम पर निकला था।

70 फीसदी से अधिक हिस्सा झुलसा

पेशे से वह मिस्त्री का काम करता है। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आये दिव वह शराब के नशे में रहता था। बताया जा रहा हैं कि धरमलाल यादव का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। फिलहाल अभी ये साफ नही हो पाया हैं कि धरमलाल ने आत्महत्या करने के लिए ट्रेन पर चढ़ा था, या फिर हादसे का शिकार हो गया। ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय हैं। पुलिस का कहना हैं कि अभी युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं, इसलिए उसका बयान (Sakti Railway Station) नही लिया जा सका हैं। हालत में सुधार होने के बाद ही इस घटना की असल वजह स्पष्ट हो पायेगी।