Thursday, April 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ SECL सीएमडी के नाम युवा कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन… कहा अनुकंपा नियुक्ति...

SECL सीएमडी के नाम युवा कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन… कहा अनुकंपा नियुक्ति में हो रही देरी का जल्द हो समाधान…

296

कोरबा। एस ई सी एल में अनुकंपा नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर यूंकाइयों ने सीएमडी के नाम कोरबा सीजीएम को ज्ञापन सौंपा हैं। पत्र में उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर ध्यानाकर्षण करने और उनका निराकरण की मांग की हैं।

बता दें कि युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में एसईसीएल क्षेत्र में अनुकंपा नियुक्ति के सम्बंद में हो रहे देरी को लेकर सीएमडी,एसईसीएल बिलासपुर मुख्यालय के नाम का पत्र सीजीएम कोरबा को सौपा गया । पत्र में उन्होंने मांग करते हुए है कि एसईसीएल क्षेत्र में जितने भी अनुकम्पा नियुक्ति संबंधित मामले है जल्द से जल्द उनका निराकरण किया जाए। इसी तरह मृत कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी प्रदान किया जाए।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसुदन दास ने कहा कि हमारे द्वारा देखा गया है कि एसईसीएल अपने मृत परिजनो के प्रति सहानुभूति तो रखती है परंतु उनके समस्याओं के निराकरण हेतु कोई रास्ता नही निकलती है। किसी भी मृत एसईसीएल कर्मचारी की वापसी को संभव नही परंतु उनके परिजनों में किसी को अनुकम्पा नियुक्ति देकर एक सहायता की जाती है परंतु एसईसीएल के अधिकारियों की लापरवाही कहे की कामचोरी एक नियुक्ति में साल भर से भी ऊपर का समय लगा दिया जाता है। प्रकरण को जल्द निराकरण करवाने के नाम पर पैसे तक कि मांग की जाती है आखिर कब तक ऐसा चलेगा ।युवा कांग्रेस मांग करती है कि मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही किया जाए एव निराश्रितों को तत्काल प्रभाव से नौकरी प्रदान की जाए।