Wednesday, March 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ Sensitive Collector : इस कलेक्टर के कारण असहाय वृद्ध को मिला रोटी-कपड़ा-मकान

Sensitive Collector : इस कलेक्टर के कारण असहाय वृद्ध को मिला रोटी-कपड़ा-मकान

199

बीजापुर। Sensitive Collector : भोपालपटनम में 80 वर्ष की वृद्ध असहाय महिला की पीड़ा से अवगत होने पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने सवेंदनशीलता का परिचय देते हुऐ तत्काल हर संभव मदद पहुंचाने के लिए एसडीएम भोपालपटनम नारायण गवेल को निर्देशित किया।

एसडीएम गवेल ने बताया कि 80 वर्षीय वृद्ध महिला गुम्मडी बुचक्का को हर संभव आवश्यक मदद के निर्देश कलेक्टर  कटारा द्वारा दिया गया। निर्देश के परिपालन में स्वयं की निगरानी पर गवेल द्वारा उक्त महिला का वृद्धा पेंशन कार्ड बनवाकर 1800 रूपए तीन माह पेंशन दिया गया।

पेंशन के अलावा राशन सामग्री, स्वच्छ आवास की व्यवस्था, पलंग, बिस्तर, रजाई, गद्दा, चादर, कंबल, मच्छरदानी दैनिक उपायोग की सामग्री बर्तन सेट, स्वेटर, कपडे एवं सभी आवश्यक सामग्री प्रदान किया। साथ में उनका स्वास्थ्य जांच भी कराया।

प्रशासन के इस सहयोगात्मक पहल से वृद्ध महिला (Sensitive Collector) की चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। प्रशासन द्वारा दी गई सहयोग के लिए वृद्ध महिला ने आभार व्यक्त करते हुऐ खुशी जाहिर की।