Saturday, August 22, 2026
Home देश Sex Racket: कैफे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस...

Sex Racket: कैफे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में संदिग्ध हालत में पकड़ाए लड़के लड़कियां

310

मुरैना। Sex Racket: मध्य प्रदेश के मुरैना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां कैफे की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक दर्जन युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान धक्कामुक्की में आरक्षक के घायल होने की सूचना मिली है।

 

 

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शहर में कई दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। मुखिबर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एमएस रोड पर स्थित रेस्टोरेंट समेत दो कैफे सेंटरों पर दबिश दी। नगर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में छापामार कार्रवाई एक दर्जन से अधिक लड़के लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया है।