Tuesday, October 20, 2026
Home क्राइम Shameful Act : नातिन की करतूत… मामा-नाना-नानी को मैगी में जहर मिलाकर...

Shameful Act : नातिन की करतूत… मामा-नाना-नानी को मैगी में जहर मिलाकर खिला दिया…बुजुर्ग की मौत… VIDEO

559

ग्‍वालियर। Shameful Act : ग्वालियर में एक वृद्ध दंपति और उनका बेटा घर में बेहोशी की हालत में मिले हैं। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान वृद्ध दंपति में से बुजुर्ग नाना की मौत हो चुकी है, जबकि नानी की हालत गंभीर बनी हुई है और बेटा अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है वृद्ध दंपति के साथ रहने वाली नातिन ने उन्हें मैगी में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दिया और घर से नगदी व जेवर लेकर एक अज्ञात युवक के साथ लापता हो गई है। पुलिस ने नातिन के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने नातिन का लोकेशन ट्रेस कर लिया है। जानकारी मिली है कि नातिन ने परिवार को जहर देने के बाद उसे इस बात का पछतावा हुआ तो उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, सिरोल थाना क्षेत्र स्थित हरीखेड़ा इलाके में बुजुर्ग दंपति किशनलाल संखवार, उनकी पत्नी कण्ठश्री और उनका बेटा सोनू और नातिन काजल रहते हैं। शनिवार रात पुलिस को पड़ोसियों ने सूचना दी कि किशन लाल का परिवार घर में बेहोश पड़ा है, इसी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशनलाल, कण्ठश्री और उनके बेटे सोनू को बेसुध हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान काजल घर से गायब थी।