Thursday, March 26, 2026
Home पुलिस SHO सनत ने ली शांति समिति की बैठक.. उरगा के गणमान्य नागरिकों...

SHO सनत ने ली शांति समिति की बैठक.. उरगा के गणमान्य नागरिकों से रंगोत्सव को आपसी भाईचारे से मानने की अपील…

300

कोरबा। उरगा थाना के एसएचओ सनत सोनवानी ने आज शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने उरगा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को रंगोत्सव के त्यौहार को आपसी भाईचारे से मामने की अपील की। उन्होंने कहा जबरन रंग किसी को न लगाएं और न ही नशे में होली खेलें।

बता दें कि होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक उदय किरण के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उरगा सनत सोनवानी ने उरगा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की। जिसमें थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण व पत्रकार सम्मिलित हुए । थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने सभी लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की साथ ही असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने बात कही है। गणमान्य नागरिकों ने भी शांति पूर्ण होली त्यौहार मनाने में सहयोग करने की बात कही है।


हरदीबाजार थाना प्रभारी ने भी ली बैठक

होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदी बाजार मयंक मिश्रा ने थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की। जिसमें थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने सभी लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की साथ ही असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने बात कही है गणमान्य नागरिकों ने भी शांति पूर्ण होली त्यौहार मनाने में सहयोग करने की बात कही है।