Sunday, October 4, 2026
Home पुलिस Shocking News : पुलिस की आंख में झंडू बाम लगा कर 3...

Shocking News : पुलिस की आंख में झंडू बाम लगा कर 3 कैदी हुए फरार, और फिर जो हुआ….

568

पटना। Shocking News : बिहार की राजधानी पटना के अति-व्यस्तम इलाके अशोक राजपथ से गुरुवार को तीन कैदी फरार हो गए। इन सभी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। तीनों कैदी ने पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगा दिया। पुलिस के जवान कुछ समझ पाते तब तक तीनों फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, फुलवारी शरीफ जेल से गुरुवार को 43 कैदियों को लेकर एक वैन पटना सिविल कोर्ट जा रही थी। इस दौरान अशोक राजपथ के नजदीक बीएन कॉलेज के पास सड़क जाम था।