Big Action on Hospitals: Big action on 5 hospitals including Ramakrishna-Balaji… fine of 17 lakhs
Big Action on Hospitals

रायगढ़। Siege of SP Office : 8 जनवरी की रात कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला और शहर के सीएसपी अभिनव उपाध्याय के बीच हुई तकरार ने बड़ा रूप ले लिया है। अब कांग्रेस ने सीएसपी और टी आई चक्रधरनगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन दिया है।

9 जनवरी को रायगढ़ नगर निगम (Siege of SP Office) के वार्ड क्रमांक 27 में उप चुनाव होने वाला था और वार्ड के प्राची विहार कॉलोनी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिडंत हो गई थी। उसी मामले को देखने गए पुलिस की ओर से सीएसपी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के बीच बहस हो गई थी। उनके बीच का बहस सोशल मीडिया में वायरल हो गया था जिसमें सीएसपी कांग्रेस अध्यक्ष को शराब पीने का आरोप लगा रहे थे।

चूंकि सोमवार को वार्ड का चुनाव होने वाला था इसलिए उसदीन तो शांति रही लेकिन ठीक उसके दूसरे दिन कांग्रेस ने मीटिंग बुलाई और सीएसपी पर कार्रवाई के लिए एसपी को ज्ञापन दे दिया। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि पुलिस के इस हरकत से कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरा था।

इसे पहले निगम के सभापति (Siege of SP Office) जयंत ठेठवार और तत्कालीन निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के बीच भी ऐसी ही बहस हुई थी। इसके बाद भी कांग्रेस ने मीटिंग बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित किया था। बाद में निगम आयुक्त का तबादला कर दिया गया था। वैसे कांग्रेस के इस शासन काल में अधिकारी कांग्रेस नेताओं की नहीं सुन रहे बल्कि वे कई बार अधिकारियों के गुस्से का शिकार भी हो रहे हैं।