Monday, March 30, 2026
Home पुलिस SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की मौत..पुलिस जांच में जुटी..

SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की मौत..पुलिस जांच में जुटी..

629

कोरबा। एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की मौत हो गई है। आरक्षक की मौत की खबर के बाद डिपार्टमेंट में खलबली मच गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि सिविल लाइन रामपुर एरिया में रहने वाले आरक्षक क्रांति सिंह की घर मे शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वे कल रात दोस्तों के घर सोया था और सुबह मृत अवस्था मे था। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल एसपी कार्यालय में पदस्थ रहे आरक्षक की मौत के बाद विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।