Thursday, September 24, 2026
Home Breaking CG ACCIDENT: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को लिया चपेट...

CG ACCIDENT: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को लिया चपेट में, मौके पर ही मौत…ट्रेलर चालक मौके से फरार

256

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही– रफ्तार का कहर जारी है. इस बीच पेंड्रा-अमरपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.

मिली जानकारी अनुसार, बीती रात पेंड्रा अमरपुर मार्ग में कल्लू ढाबा के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान श्रीकांत पांडे के रूप में हुई है जो बजाज फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करता था. घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है. पेण्ड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.