Monday, March 16, 2026
Home Uncategorized Suicide : ड्राइवर से शॉपिंग करने की बात कहकर रिटायर्ड डॉक्टर मॉल...

Suicide : ड्राइवर से शॉपिंग करने की बात कहकर रिटायर्ड डॉक्टर मॉल की 4थी मंजिल से लगा दी छलांग…मौत

217

इंदौर। Suicide : इंदौर से एक बहुत बुरी खबर आई है। यहां एक रिटायर्ड डॉक्टर ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वृद्ध डॉक्टर इतनी ऊंचाई से सिर के बल गिरने ने उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। घटना आज दोपहर करीब सवा तीन बजे सी-21 मॉल में हुई है। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड डॉक्टर रीढ़ की हड्‌डी की बीमारी से ग्रसित थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ड्राइवर को शॉपिंग का कहकर अंदर गए

डॉक्टर मनमोहन सोनी (65) चोइथराम अस्पताल से रिटायर हुए थे। सोमवार सुबह 11 बजे वे बगैर खाना खाए ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। C-21 मॉल के बाहर वे ड्राइवर से शॉपिंग का कहकर अंदर चले गए। 3 घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा।

इस बीच उसने डॉक्टर सोनी को कॉल भी किया तो उन्होंने कहा- थोड़ी देर में आ रहा हूं। बाद में जब ड्राइवर अंदर गया तो उसे पता चला कि वे चौथी मंजिल से कूद गए। ड्राइवर को मौके से उनका एक जूता ही मिला।

मॉल मैनेजमेंट के सलीम खान ने बताया कि दोपहर करीब 3.15 बजे अचानक जोर-जोर से आवाज आने लगी। डॉक्टर चौथी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ चुके थे। उन्हें मॉल की सिक्योरिटी ने पकड़ने-बचाने की कोशिश की। आवाज देकर उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं रुके।

डॉ. सोनी के नीचे गिरने के बाद वहां मौजूद युवती ने उन्हें सीपीआर दिया। वहां मौजूद मॉल कर्मचारी और अन्य लोग भी बचाने की कोशिशें करने लगे। सलीम खान ने बताया कि चौथे माले से गिरने के कारण उनका सिर फट गया था। उन्होंने गिरने के 10 से 12 सेकेंड में ही दम तोड़ दिया।

बेटी के पास जाने वाले थे मुंबई

डॉक्टर दंपती की एक ही बेटी है। वह मुंबई में रहती है। जानकारी मिलने के बाद वह परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गई। डॉ. सोनी की दो दिन पहले ही MRI की गई थी। वे इलाज (Suicide) के लिए गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे।