Saturday, April 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ Surguja Breaking : देर रात BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला...

Surguja Breaking : देर रात BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 2 घायल

532

सरगुजा। Surguja Breaking : सरगुजा के उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (Surguja Breaking) की बैठक होने वाली है। दो दिवसीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जा रहे थे, इसी दौरान उदयपुर के करीब BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान थे सवार। ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया पर।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से अंबिकापुर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जा रहा था। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आज से बैठक होनी थी। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे।ये दूसरा मौका है, जब BJP प्रदेश अध्यक्ष (Surguja Breaking) के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।