Surprising Case: Amazing…! Prisoner swallowed mobile due to fear of police checking then see what happened
Surprising Case

बिहार। Surprising Case : बिहार के गोपालगंज में एक कैदी द्वारा मोबाइल निगलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेल चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से कैदी मोबाइल निगल गया। इसके बाद उसके पेट में भयंकर दर्द शुरू हो गया। तब जाकर मामला सामने आया। इस तरह का मामला सामने आने के बाद कैदी के ईलाज के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है।

मामले की जानकारी जेल प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया। कैदी को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तब उसके पेट में मोबाइल फोन होने की बात कही गई।

एक्स-रे के दौरान दिखा मोबाइल

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के चनावे की जेल में बंद एक कैदी को पेट में असहनीय दर्द हुआ। जेल प्रशासन ने कैदी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि कैदी की एक्स-रे जांच में मोबाइल के आकार का कुछ सामान दिख रहा है। इस घटना के बाद डॉक्टर भी हैरान है।

jagran

चीनी कंपनी के फोन का इस्तेमाल करता था कैदी

कैदी के अनुसार, वह जेल में चीनी कंपनी का एक छोटा मोबाइल (Surprising Case) अपने पास रखता था, जिससे वह अपने घर के लोगों से बातचीत करता था। इसी बीच मंडल कारा में जांच होने की सूचना के बाद वह मोबाइल निगल गया। मंडल कारा में बंद कैदी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी कैसर अली के रूप में किया गया है, जो वर्ष 2020 से चनावे मंडल कारा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद है।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2